Rajasthan Driver Bharti 2025 राजस्थान ड्राईवर भर्ती के 2756 पदों के लिए आधिकारिक नोटीफीकेसन जारी कर दिया गया हैं| इसके लिये 10वीं पास अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 फरवरी से 25 मार्च तक भरे जायेंगे|

Rajasthan Driver Bharti में भर्ती होने की चाह रखने वाले 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका हैं| Rajasthan Driver Bharti 2025 के तहत् राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वाहन चालक के 2756 पदों की वैकेंसी निकाली है| ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जा रहे हैं| जिसके लिए 10वीं पास महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं| राजस्थान ड्राईवर भर्ती में वाहन चालक के गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2602 पद एंव अनुचित क्षेत्र के लिए 154 पदों पर भर्ती की जायेगी| जिसमे सफल अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में राज्य सरकार द्वारा देय सातवे वेतनमान के अनुसार वाहन चालक पद हेतु पे मेट्रिक्स लेवल 5 देय हैं| अभ्यर्थी 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है| जिसके लिये आवेदन फॉर्म 25 मार्च तक भरे जायेंगे| इस पोस्ट में आपको भर्ती सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, योग्यता, महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन फीस, परीक्षा तिथि, Sarkari Result आदि की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें|
Rajasthan Driver Bharti 2025 भर्ती का अवलोकन
Recruitment Organization | RAJASTHAN STAFF SELECTION BOARD |
Total Vacancies | 2756 |
Application Mode | ONLINE |
Selection Procedure | CBT, Driver Test, Document Verification and Medical Test |
Apply Date | 21-02-2025 |
Last Date | 25-03-2025 |
CBT Exam | Notify Soon |
Salary | Pay Matrix Level – 5 |
Qualification | 10th |
Category | Group-C |
Official Website | www.rssb.rajasthan.gov.in |
Apply Online | Apply Here |
Rajasthan Driver Bharti 2025 रिक्त पदों की संख्या
कुल रिक्त पदों की संख्या:- 2756
क्र.सं. | विभाग का नाम | भर्ती सेवा नियम/ उपविधियों जिनके तहत् पदों की भर्ती की जानी है | पद का नाम | गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | कुल पद |
1. | सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से राजस्थान राज्य के विभिन्न विभागों/ अधिनिस्थ कार्यालयों के लिए | राजस्थान मोटर गैराज अधिनिस्थ सेवा(भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्ते) नियम, 1979 यथा संशोधित | वाहन चालक | 2602 | 154 | 2756 |
Rajasthan Driver Bharti 2025 आवेदन फीस
वर्ग | शुल्क |
सामान्य, ओबीसी, ईडब्लूएस वर्ग | 600/- |
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और एक्स-सर्विसमैन वर्ग | 400/- |
अभ्यर्थी आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन डेबिट, क्रेडिट या नेट बैंकिंग माध्यम से कर सकते हैं|
Rajasthan Driver Bharti 2025 आयु सीमा
राजस्थान ड्राईवर भर्ती 2025 के तहत् अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए| आयु की गणना 01 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जायेगी| साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छुट सरकार के नियमो के आधार पर दी जायेगी| अधिकतम आयु सीमा की जानकारी के लिए निचे दिये गए लिंक से विज्ञापन पत्र डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं|
Rajasthan Driver Bharti 2025 शैक्षणिक योग्यता
Rajasthan Driver Vacancy 2025 में राजस्थान ड्राईवर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए| अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए साथ ही भारी वाहन चलाने का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए| शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिये निचे दिये गये लिंक से विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं|
Rajasthan Driver Bharti 2025 चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेसन तथा चिकित्सा जाँच के आधार पर किया जायेगा| इन सब प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थी की मेरिट सूचि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगी|
Rajasthan Driver Bharti 2025 आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान वाहन चालक भर्ती के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे दिए गये दिशा निर्देशों का पालन करें| ऑनलाइन आवेदन करने के लिये सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें|
- अभ्यर्थी को विभाग की वेबसाइट या एस.एस.ओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉग इन करने के उपरांत Citizen Apps(G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा|
- इसके बाद अभ्यर्थी Apply Now पर क्लिक करेगा|
- यदि अभ्यर्थी द्वारा (One Time Registration) का एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया है तो अभ्यर्थी को सर्वप्रथम (OTR) टैब से पंजीयन शुल्क जमा करना होगा|
- पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होते ही आपके मोबाइल फ़ोन एवं ईमेल पर पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड आ जायेगा|
- पंजीकरण होने के बाद फिर से लॉग इन करें और अपने बारे में सम्पूर्ण विस्तृत सुचना अंकित करें|
- फॉर्म को Save & Continue करते रहें|
- अपने मूल दस्तावेजो को स्कैन करके अपलोड करें|
- आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करें यदि लागु हो तो|
- अंत में फॉर्म को सबमिट करके भविष्य के लिये प्रिंट आउट जरुर रख लें|
महत्वपूर्ण लिंक:-
आवेदन फॉर्म शुरू | 21.02.2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 25.03.2025 |
आधिकारिक नोटिफिकेसन | डाउनलोड करें |
WhatsApp चैनल | यहाँ से जुड़ें |
ऐसी ही रोजगार पोस्ट को सबसे पहले देखने के लिये हमारे के साथ जुड़े रहें|
धन्यवाद!
नमस्कार दोस्तों ! मेरा नाम B R YADAV हैं और मैं पिछले 6 सालों से फ़ौज में रहते हुए देश सेवा कर रहा हूँ | मैं राजस्थान के अलवर जिले की बानसूर तहसील का रहने वाला हूँ| देश सेवा के साथ-साथ मैं Blogging के जरिये युवाओं को रोजगार और सरकारी योजनाओं की नवीनतम सुचना प्रदान करते रहता हूँ| यदि आप मेरे द्वारा प्रदान की गयी जानकारी से खुश है तो अपनी प्रतिक्रिया एक कमेंट करके जरुर शेयर करें|
thanks for updating us